बरेंदा गांव में अंतर्जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता मुहम्मदाबाद की टीम के साथ अतिथिगण। संव
मरदह। ब्लॉक क्षेत्र के बरेंदा गांव में शनिवार को अंतर्जनपदीय स्व. दुर्गविजय सिंह व स्व. बासुदेव यादव स्मारक कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। मुहम्मदाबाद की टीम ने मऊ स्टेडियम को चार अंकों से हराकर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।
आयोजक मनोज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के कुल चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले में बरेंदा ने 22 अंक बनाकर बलिया को पांच अंकों से हरा दिया। वहीं, दूसरा मुकाबला मुशेंपुर 17 और रसूलपुर बेलवा 15 के बीच खेला गया।
इसमें मुशेंपुर की टीम ने 17 और रसूलपुर बेलवा की टीम ने 15 अंक बनाएं। तीसरे मुकाबले में मुहम्मदाबाद ने दो अंकों से ताड़ीघाट की टीम को हरा दिया। वहीं, चौथे मुकाबले में मऊ स्टेडियम की टीम ने 19 और दुबिहां ने 17 अंक बनाएं। सेमीफाइनल में मऊ स्टेडियम व मुशेंपुर और कोवाड़ी मोहम्मदाबाद व बरेंदा की टीम के बीच खेला गया।
इसमें मऊ स्टेडियम और मुहम्मदाबाद फाइनल मुकाबले में पहुंचे, जहां मुहम्मदाबाद की टीम ने 23 अंक और मऊ स्टेडियम की टीम ने 19 अंक बनाएं।
प्रतियोगिता में दुबिहां, ताड़ीघाट, यूसुफपुर, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर, पांडेयपुर, इंग्लिशपुर और बरेंदा गांव की द्वितीय टीम सहित करीब 12 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया।