फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर एमआर कर रहा इलाज, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक ओपीडी कक्ष में खुलेआम डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर एक एमआर मरीजों की जांच कर रहा है। साथ ही एक निजी कंपनी की दवा लिख रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चल रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक चिकित्सक के चेंबर में एक व्यक्ति खुलेआम डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर मरीजों की बीपी जांच कर रहा है। साथ ही एक निजी कंपनी का दवा लिख रहा है, जो वायरल वीडियो में दिखाई पड़ रहा है। वीडियो में महिला और पुरुष मरीजों की भीड़ है।
विज्ञापन

कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एनके सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। चिकित्सक को फटकार लगाई गई है और एमआर को चिह्नित किया गया है। एमआर अस्पताल परिसर में फिर दिखाई देता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें