फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सांसद ने उठाया बीआईएस और कस्टम समन्वय का मुद्दा

विज्ञापन
सदन में बोलतीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने मंगलवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी से बीआईएस और कस्टम अथॉरिटीज के बीच बेहतर समन्वय को लेकर प्रश्न उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से पूछा कि बीआईएस प्रमाणित उत्पादों की कस्टम क्लीयरेंस में देरी न हो और आयात प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कस्टम्स और बीआईएस के बीच तालमेल मजबूत करने तथा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी मांगी।
इस पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि बीआईएस और कस्टम्स के बीच समन्वय के लिए आईसीजीएटी पोर्टल के माध्यम से नियमित रूप से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है। बीआईएस द्वारा बाजार में उत्पादों की जांच और परीक्षण किया जाता है और मानकों पर खरे न उतरने वाले उत्पादों की जानकारी कस्टम्स को भेजी जाती है। उन्होंने बताया कि सरकार तकनीक आधारित जांच प्रणाली को बढ़ावा दे रही है और मानव हस्तक्षेप को कम करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके और व्यापार करने में सुगमता बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें