फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विपरीत दिशा से आ रही पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
कासिमाबाद-यूसुफपुर मार्ग पर डाही पुलिया सड़क हादसे में----मृतक अनुज सिंह की फाइल फोटो। स्रोत- प
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद-यूसुफपुर मार्ग पर डाही पुलिया के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मऊ के निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

डाही गांव निवासी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि नोनहरा थाना क्षेत्र के कयामपुर छावनी गांव निवासी अनुज सिंह (25) मंगलवार देर रात बाइक से कासिमाबाद जा रहे थे। डाही पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें लेकर मऊ के निजी अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
डाही गांव निवासी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि अनुज दो भाइयों में छोटे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही मां शैल सिंह समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है। उधर, कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम सहित नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें