फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
सैदपुर-देवचंदपुर मार्ग पर मीरपुर तिराहा ट्रक से कुचलकर मौत की खबर में----चंद्रमा पाल। स्रोत- पर
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर तिराहे के पास सैदपुर-देवचंदपुर मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह कृषि कार्य के लिए दवा लेने सैदपुर बाजार जा रहा था।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के देवचंदपुर गांव निवासी सुनील पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई बहादुर पाल (27) शनिवार सुबह बाइक से सैदपुर बाजार दवा लेने जा रहा था। सुमेशरपट्टी के आगे मीरपुर तिराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बहादुर तीन भाइयों सुनील, बहादुर और सतीश में दूसरे नंबर पर था। वह अविवाहित था। पिता चंद्रमा पाल खेती-किसानी करते हैं, जबकि मां आशा देवी गृहिणी हैं। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें