सड़क हादसे में बाइक सहित सोनू यादव की मौत हो गई। पिकअप का पहिया युवक के सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। दुर्घटना के बाद चालक बाइक लेकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
गाजीपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के रजागंज पुलिस चौकी के पास मंगलवार की रात पिकअप के पहिये से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भागने लगा। जानकारी मिलते ही सुहवल पुलिस ने घेराबंदी करके थाने के सामने पकड़ लिया। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
नगर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने के मुताबिक, फुलपुर निवासी धर्मेंद्र यादव, सत्यम और मुलायम यादव ने बताया कि सोनू यादव (24) बाइक से कहीं जा रहा था। रजागंज पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सहित सोनू यादव सड़क पर गिर गया। इधर, पिकअप का पहिया युवक के सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। दुर्घटना के बाद चालक बाइक लेकर भागने लगा। जानकारी मिलने पर सुहवल पुलिस सक्रिय हो गई और थाने के सामने घेराबंदी करके चालक को हिरासत में लेने के साथ पिकअप को पकड़ लिया।