स्थिति नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय से डॉक्टरों ने घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। गहमर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।