फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बेटी के घर से लौट रही मां की सड़क हादसे में मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सादात मार्ग स्थित कटया गांव के पास ब्रेकर पर बाइक उछलने से मां-बेटे गिर गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मां की मौत हो गई। घायल बेटा अस्पताल में भर्ती है। मां-बेटे एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

खानपुर थाना के खानपुर गांव निवासी रीमा (45) छोटे विशाल के साथ मौधिया स्थित पुत्री के घर आयोजित तेरहीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को गई थीं। सुबह विशाल मां रीमा देवी को बाइक से लेकर घर वापस आ रहा था। सादात मार्ग स्थित कटया गांव के पास ब्रेकर पर बाइक उछल गई। हादसे में रीमा देवी सड़क पर गिरकर अचेत हो गईं।
हादसे में घायल मां पुत्र को लोग सीएचसी सैदपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने रीमा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल पुत्र का उपचार चल रहा है। मां की मौत की जानकारी होते ही पुत्र विशाल सदमे में था। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें