फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र के चौचकपुर -धरम्मरपुर मार्ग पर स्थित बयेपुर गांव के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र जख्मी हो गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के करमहरी गांव की रहने वाली मुनिया देवी (55) अपने बेटे के साथ बाइक से सैदपुर अपने ससुराल जा रही थी। तभी रास्ते में सड़क के बीच बड़े गड्ढे में बाइक अनियंत्रित हो गिर गई। हादसे के वक्त बाइक काफी रफ्तार में होने की वजह से वह नियंत्रित नहीं हो सकी। सड़क पर गिरते ही मुनिया देवी की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र चुटहिल हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर महिला के मौत की खबर मिलते ही घर में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें