फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर दोहरे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: मां-बेटी की हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, गोली से घायल

Sat, 28 Nov 2026 10:06 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मां-बेटी की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में मां-बेटी की गला रेतकर की गई नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार की रात को पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के नामजद और 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सोनू उर्फ परवेज को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चापड़ और मृतका का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 23 नवंबर की रात धरवां गांव में मां-बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर नामजद आरोपी सोनू उर्फ परवेज पुत्र स्व. महमूद निवासी श्रीगंज, थाना नंदगंज की तलाश शुरू की थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदगंज पुलिस ने पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के बगल से दवोपुर गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से आरोपी के दोनों पैर घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एएसपी सिटी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त चापड़ और मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
मुठभेड़ और गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक औरंगजेब खां, कांस्टेबल जमील अंसारी, रोहित यादव, प्रदीप कुमार और मो. उमर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें