शहर से सटे फाक्सगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति रजिस्टर द
गाजीपुर। जिले के दौरे पर सोमवार को पहुंचीं प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के फॉक्ससगंज प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। छात्रों से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम पूछे गए तो केवल एक छात्र ही प्रधानमंत्री का नाम बता पाया, बाकी छात्र कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर उन्होंने विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि ऐसी स्थिति प्राथमिक शिक्षा के भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। इसे तत्काल सुधारने की आवश्यकता है। विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक के सभी बच्चों को एक ही कमरे में पढ़ाया जा रहा था। उपस्थिति रजिस्टर में जहां 50 से 60 छात्रों के नाम दर्ज थे, वहीं मौके पर केवल 12 छात्र ही उपस्थित मिले। इनमें भी सिर्फ तीन बच्चे ही स्कूल यूनिफॉर्म में थे, बाकी बिना ड्रेस के थे। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।