सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद ने कोविड वैकसीनेशन का प्रिकाशन डोज में 50 हजार लोगों का टीकाकरण कर जनपद में 50 हजार का आंकड़ा पार करने वाला पहला ब्लाक बन गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद के अधीक्षक डा. आशीष राय ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में कोविड वैकसीनेशन के प्रिकॉशन डोज के लिए वृहद ग्राम स्तरीय योजना बनाते हुए ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता जैसे एएनएम, सीएचओ, आशा एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगातार कोविड वैकसीनेशन सत्रों का सफल आयोजन किया गया। इसके बाद यह उपलब्धी मिली है, जिसमे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद के साथ-साथ सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद को शीत श्रृखंला में कटेगरी ए प्राप्त है। इस मौके पर बीपीएम संजीव कुमार, प्रीती, यास्मीन, सविता, सुनिता, सपना, अराधना, सुधीर, अनुराग सिंह, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।