फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलका ने 400 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ द्वारा रविवार को लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज में 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के अतरौली महाराजगंज निवासी अलका मिश्रा ने 20 वर्ष आयु वर्ग में 400 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। अलका के कोच नागेंद्र यादव ने बताया कि अलका बहुत ही होनहार और लगनशील एथलीट है। जल्द ही वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर जिले के नाम को और आगे बढ़ाने का काम करेगी। इस अवसर पर ओलंपिक संघ के महासचिव अमित राय, गाजीपुर एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, डा. रूद्रपाल यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहर यादव आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें