फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डायरिया और बुखार के पहुंचे ज्यादा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के 62 स्वास्थ्य उपकेंद्र और पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्दी, खांसी, बुखार, पेट दर्द और डायरिया संबंधित अधिसंख्य मरीज पहुुंचे। करीब दो हजार मरीजों ने डॉक्टरों से परार्मश लेने के साथ निशुल्क दवा लिया। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेडिकल ऑफिसर डाॅ. शालिनी भाष्कर ने स्वास्थ्य मेले में आए 57 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उचित परामर्श एवं दवाओं का वितरण किया। डॉ. शालिनी भाष्कर ने बताया कि इस समय ज्यादातर मरीज डायरिया, वायरल फीवर, टायफायड के साथ ही प्लेटलेस कम पाए जा रहे हैं। कहा कि इस तीखी धूप में न निकले। साथ ही ओआरएस का घोल लेते रहे। वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहेड़ी में 55 मरीजों की जांच की गई। मरदह : मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन ब्लॉक के तीन पीएचसी व एक सीएचसी के कुल 115 मरीजों ने परीक्षण परामर्श के साथ निशुल्क पंजीकरण सहित दवा ली। मरदह सीएचसी पर डाॅ. इमरान मलिक ने 42 मरीजों को देखा। मटेहूं पीएचसी में डाॅ. राजीव गोड़ ने 21 मरीज तो पांडेयपुर राधे पीएचसी में डॉ. आसिफ लारी ने 28, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अविसहन में डॉ. इमरान उस्मानी ने 24 मरीजों का इलाज किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोउऊर में डाॅ. नीरज कुमार चौधरी ने मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें