भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रथम बार सोमवार को अपने राजनीतिक सहयोगियों संग पहुंचे विधायक सुभाष पासी एवं उनकी पत्नी रीना पासी का जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह एवं विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया। अपने स्वागत से अभिभूत विधायक सुभाष पासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के नंबर एक नेता हैं। अपना राजनीतिक गुरु सुनील दत्त को बताते हुए कहा कि उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा की राजनीति का उद्देश्य समाजवादी पार्टी में मै पूरा नहीं कर पा रहा था। मैं इसके लिए अपने आप को दोषी मानता हूं। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने दावा किया उनको तीसरी बार विधायक बनने से अब कोई रोक नहीं सकता। विधायक के साथ जिला कार्यालय पहुंचे पूर्व प्रमुख राजेंद्र यादव, मोती पासी, अनवर खां, रिशु सिंह, सरवर खां, आशू दूबे, याकूब खां, राजू कुरैशी को भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने पट्टिका और माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता आदि रहे।