फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रंजिश के कारण हुई फायरिंग में आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। खिजिरपुर अलीनगर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी आरएस नागर ने बताया कि पीड़ित के पुत्र मोहम्मद अशरफ खान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि, उनका विपक्षी पक्ष से पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है। सुबह बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 10:30 बजे उनके पिता ने घर के सामने रास्ते में लगाए गए ठेले को हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर शमशेर अली, अरबाज अली सहित आठ लोगों ने विवाद करना शुरू कर दिया। आरोप है कि सरफराज, मेराज, दिलशाद, इरशाद उर्फ मोनू, वसीदुल्ला और दिलशाद के ललकारने के बाद शमशेर और अरबाज ने घर के दरवाजे पर चढ़कर नाजायज रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। गोली उनके पिता को लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें