फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विलांस पर रहेंगी सभी केंद्र व्यवस्थापकों के मोबाइल

विज्ञापन
शहर के स्वामी सहजानंद पीजी कालेज सभागार में बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी ओमप्रकाश - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को जखनियां क्षेत्र में एसटीएफ द्वारा नकल का खुलासा करते ही शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की नींद उड़ गई है। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने दूसरे दिन सुबह परीक्षा में लगाए गए संबंधित अधिकारियों की आपातकालीन बैठक सहजानंद महाविद्यालय के सभागार में बुलाई और नकल पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए। यह अंतिम मौका है, अगर अब चूक हुई तो दंड मिलना तय है। जिस परीक्षा केंद्र पर नकल पकड़ी जाएगी, वहां के संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी। डीएम ने सभी सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों का क्षेत्र और विद्यालय बदल दिया है। इतना ही नहीं आगे से केंद्र व्यवस्थापकों के मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि सीसीटीवी केमरे और वायस रिकार्डर नियमित चेक किए जाएं।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद को चार सुपर जोन में बांटा गया है। जनपद के कुल 228 परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी 35 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दी गई है। सभी 228 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 221 परीक्षा केंद्रों पर वाह्य केंद्र व्यवस्थापक को नजर रखने का निर्देश दिया गया था लेकिन जखनियां के जयनाथ इंटर कालेज में नकल कराने और हल कापी के साथ केंद्र व्यवस्थापक और कंप्यूटर ऑपरेटर को पकड़े जाने की घटना ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। डीएम ने कहा कि इस नकल के लिए केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा अन्य अफसर जिम्मेदार हैं। आगे से ऐसी लापरवाही मिली तो निश्चित रूप से संबंधित अधिकारियों को दंड मिलना तय है।
जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने बैठक में परीक्षा संबंधी सजगता बरतने की बात कहते हुए सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया। कहा सभी अधिकारी परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचें। केंद्र व्यवस्थापक के मोबाइल पर कड़ी नजर रखें। सभी केंद्र व्यवस्थापकों की मोबाइल सर्विलांस पर रहेंगी। नकल आदि में लिप्त केंद्र व्यवस्थापक की गतिविधियों से उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराएं। साथ ही सभी मजिस्ट्रेटों को पूरी तरह अलर्ट किया। आगे की परीक्षा को सकुशल और नकल विहीन कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को सख्त निर्देश देते हुए किसी तरह की चूक न हो, इसकी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें