फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर एमएलसी ने लगाई झाड़ू, सीढि़यों को धुला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाज़ीपुर। सैदपुर नगर पंचायत स्थित बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग मंगलवार को स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के बगल में लगे पत्थर के चबूतरे पर झाड़ू लगाया। साथ ही उन्होंने सीढ़ियों को पानी से धुलाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन


एमएलसी चंचल ने कहा कि सफाई अभियान श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन पुण्य के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंदिरों के स्वच्छता अभियान के आह्वान पर पूरे देश में सभी मंदिरों में स्वछता अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर, आशु दुबे, सभासद गणपत वर्मा, गणेश वर्मा, बृजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। एमएलसी ने खुद की निधि से गंगा घाट पर 16 लाख रुपये की लागत से चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी स्थित नमो घाट के तर्ज पर गंगा घाट पर बैठने की व्यवस्था और सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। गंगा घाट पर विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान बाद एमएलसी सैदपुर नगर के भाजपा नेता पंकज अग्रवाल के बड़े़ भाई का निधन पर घर उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें