थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में सोमवार को उस वक्त हंगामा हो गया। जब एक टेंपो चालक को बच्चा चोर समझ कर कुछ लोग मारने-पीटने लगे। काफी देर बाद पता चला कि एक मूक बधिर बच्चा आजमगढ़ जनपद में चला गया, लेकिन एक दिन बाद ही जहां पर परिजन खोजबीन में जुटे वही बच्चे को पहुंचाने के लिए चिरैयाकोट से दुल्लहपुर आ रहे टेंपो में बैठा दिए। तभी गांव के लोग और बच्चे के परिजन टेंपो चालक को मारने पीटने लगे। जब पुलिस पहुंची तो हकीकत का पता चला।