फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कहा- नारी का सम्मान सर्वोपरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मनिहारी ब्लाक के हंसराजपुर, बरौली, बढ़नपुर, गुरैनी आदि गांवों में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जन ग्रामीण विकास संस्थान की संचालिका विमला मौर्या ने कहा कि नारी का सम्मान सर्वोपरी है। एक ओर जहां महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार इस बात को लेकर बहुत गंभीर है।
विज्ञापन

कहा कि इसी को लेकर सरकार की ओर से मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान अगले छह माह तक चलाया जाएगा, जिसमें बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके साथ ही बाल विवाह रोकथाम एवं सरकार की तरफ से बच्चों और महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। बताया कि अगर किसी भी महिला के साथ अत्याचार हो रहा है तो वह अपनी जानकारी विभिन्न टोल-फ्री नंबर 112, 1090, 181 पर दे सकते हैं। अगर कोई भी बच्चा मुसीबत में दिखे तो चाइल्ड लाइन के टोल-फ्री नंबर 1098 पर फोन कर उस बच्चे की जानकारी दे सकते हैं। अब तक चाइल्ड लाइन ़गाजीपुर द्वारा लगभग 2500 बच्चों की मदद की जा चुकी है। कार्यक्रम में श्रम विभाग के अमीनुद्दीन, चाइल्ड लाइन को-आर्डिनेटर अश्विनी कुमार मौर्या, मनोज कुमार, दिनेश, विजेंद्र मौर्या, अनिता, रमेश पाल, इंद्रजीत मौर्या आदि उपस्थित थे।
ताइक्वांडो की कला का ज्ञान होना आवश्यक
गाजीपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता तथा सुरक्षा के लिए बृहस्पतिवार को पूरे परिषदीय विद्यालयों में मिशन शक्ति का कार्यक्रम जारी रहा। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा हरिश्चंद्र सिंह यादव ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायगंज में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा के लिए उन्हें ताइक्वांडो की कला का ज्ञान होना आवश्यक है। ताइक्वांडो की प्रशिक्षक सुलेखा यादव ने बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी। इस मौके पर उपस्थित मीना मंच की राज्य संदर्भदाता शीला सिंह समेत प्रीति सिंह, प्रधानाध्यापक फरजाना बानो, नगर क्षेत्र की नोडल अर्शी हुसैन, हरिओम, प्रताप यादव और जिला समन्वयक प्रशिक्षण अरुण यादव ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन

छात्राओं को जीवन की विभिन्न युक्तियों के बारे में बताया
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम छठें दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इसके तहत सुबह एनसीसी कैडेटों को आफिसर डा. शशिकला जायसवाल के पर्यवेक्षण में ताइक्वांडो प्रशिक्षक नगमा परवीन ने आत्मरक्षा के कौशल सिखाए। इसके बाद ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षक प्रियंका दूबे ने छात्राओं को जीवन जीने की विभिन्न युक्तियों के बारे में विस्तार से बताया। प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज ने छात्राओं को मानसिक, शारीरिक, आर्थिक रूप से हर स्थिति का डटकर सामना करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। संचालन समन्वयक शंभूशरण प्रसाद ने किया। इस मौके पर प्रज्ञा, रेंजर प्रभारी डॉ. शिवकुमार, कार्यक्रम अधिकारी इकलाख खान, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. अमित यादव एवं महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें