जनपद के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने जिला पंचायत सभागार से मिशन शक्ति रथ का हरी झंडी दिखा
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के उद्देश्य से मिशन शक्ति का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने जिला पंचायत के सभागार में दीप प्रज्जवलित कर किया। कहा कि प्रदेश सरकार ने नारियों के सम्मान के लिए आज मिशन शक्ति का शुभारंभ किया है। आज हमें समाज में महिलाओं के प्रति सोच को बदलने की जरूरत है। तभी समाज में नारियों के प्रति सम्मान की क्षमता विकसित होगी। उन्होंने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती हैै वहां देवताओं का वास होता है। आज के दौर में महिलाओं को आगे लाने की जरूरत है। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, विधायक मुहम्मदाबाद अलका राय, विधायक जमानिया सुनीता सिंह, विधायक सदर डा. संगीता बलवंत, शासन द्वारा नामित जिले की नोडल अधिकारी अर्चन गहरवार सदस्य सचिव, राज्य महिला आयोग लखनऊ, जिलाधिकारी एमपी सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने भी विचार रख्े। अंत में प्रभारी मंत्री ने उपस्थित लोगों को माता-पिता एवं पुरुषों द्वारा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में रहने के लिए सुरक्षा शपथ दिलाई। मिशन शक्ति में प्रचार-प्रसार के लिए लगे एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर 100 बेड महिला चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने आभार जताया जबकि संचालन सुभाष प्रसाद ने किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी जमौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।