फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन सेफ फ्यूचन : पहले दिन छह स्कूल बसें सीज, 40 वाहनों का चालान

विज्ञापन
मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत मानक विहीन स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते एआरटीओ धनवीर यादव
विज्ञापन
गाजीपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने बुधवार से अनफिट स्कूल वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया। शासन के निर्देश पर चल रहे मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के दूसरे चरण के पहले दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान छह स्कूल बसें सीज कर दी गईं, जबकि 40 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि एक से सात जुलाई तक स्कूल संचालकों और वाहन चालकों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया गया था। आठ जुलाई से नियमों का पालन नहीं करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले ही दिन छह स्कूल बसों में फिटनेस प्रमाणपत्र, आवश्यक दस्तावेज और सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर उन्हें सीज कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें