फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर की मिली लाश, हत्या की आशंका

Wed, 06 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर थाने के गोड़सरा के सिवान के कुएं में  मंगलवार की सुबह एक किशोर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लोग मौके पर पहुंचे तो किशोर की पहचान गोड़सरा निवासी अभिषेक गुप्त (17) पुत्र गोपाल गुप्त के रूप में की गई।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने किशोर की हत्या की आशंका जताई है। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुबह कुछ लोगों ने कुएं में किशोर की लाश देखी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर शव को कुएं से निकाला गया। गांव के लोगों ने ही किशोर की पहचान गोड़सरा निवासी अभिषेक  गुप्ता पुत्र गोपाल के रूप में की। भाई सतीश ने बताया
विज्ञापन


कि अभिषेक शाम को शौच के लिए घर से निकला था। फिर वापस नहीं लौटा। रात भर ढूंढ़ते रहे। यहां तक कि रिश्तेदारी भी उसके बारे में जानकारी ली गई लेकिन उसका पता नहीं चला। अभिषेक एसकेबीएम इंटर कॉलेज,

दिलदारनगर में कक्षा नौ का छात्र था। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। एसओ गहमर केपी सिंह ने बताया कि मृत किशोर के भाई ने तहरीर  दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट

में अभिषेक की मौत डूबने के कारण होने की पुष्टि की गई है। आशंका है कि कुएं के जगत पर रखे पुआल पर अभिषेक चढ़ा होगा और फिसल कर कुएं में गिर गया होगा। उसके शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें