फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर से लापता किशोरी 30 किमी दूर घायल अवस्था में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी रविवार रात मां से कहासुनी के बाद घर से निकल गई। सोमवार को किशोरी गांव से करीब 30 किलोमीटर दूर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बयेपुर देवकली गांव के पास घायल और बदहवास हालत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि किशोरी रविवार रात किसी बात को लेकर अपनी मां से विवाद के बाद घर से चली गई थी। रातभर परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह किशोरी की मां ने मरदह थाने में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी।
विज्ञापन

इसी बीच स्थानीय लोगों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के बयेपुर देवकली गांव के पास एक किशोरी को घायल अवस्था में पड़े देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी की पहचान मरदह थाना क्षेत्र की लापता किशोरी के रूप में की और उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। सीओ ने बताया कि मरदह से गाजीपुर के बीच मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस किशोरी के घर से निकलने के बाद की गतिविधियों और उसके वहां तक पहुंचने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। सीओ ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसके साथ किसी प्रकार की मारपीट या अन्य घटना हुई है अथवा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें