जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के लहुआर गांव से रविवार को घर के पास सड़क पर खेल रहा बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। मुकदमा दर्जकर पुलिस छानबीन में जुटी थी। 12 घंटे में पुलिस ने बालक को अयोध्या से बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि क्षेत्र के लहुवार गांव निवासी वीरेंद्र कुमार राय ने तहरीर दी कि उनका पौत्र कार्तिकेय (12) घर के बाहर खेल रहा था। दोपहर घर नहीं आया तो घर के लोग परेशान हो गए और उसकी खोजबीन शुरू की। जब कहीं सफलता नहीं मिली तो कोतवाली में घटना की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई। उन्होंने बताया कि नाबालिग का फोटो पुलिस टीम द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों को भेजा गया था। इसका परिणाम रहा कि कार्तिकेय (चंचल) को अयोध्या से सुबह करीब चार बजे बरामद कर लिया गया। पुलिस का त्वरित कार्रवाई की वजह से परिवार सहित क्षेत्र में हर्ष है। संवाद