फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयुष्मान कार्ड का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। क्षेत्र के डाणी खुर्द गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को पहुंची। यात्रा में ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं को विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर निवारण किया गया। साथ ही विविध योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं जरूरतमंदों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह की ओर से लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने प्रमाण-पत्र भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के साथ-साथ विकास के पथ पर चलते हुए विकसित देश बनने की राह पर है। एक बार फिर से जरूरत है, 2024 के लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने की। इस मौके पर प्रधान नवीउल्लाह खान, ग्राम पंचायत सचिव अजय मिश्रा, सुमित श्रीवास्तव, अटल पांडेय, हिमांशु आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें