सादात (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मजुई गांव के बाहर सड़क किनारे बैठे एक युवक को दो बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मार दी। दो गोली युवक के सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा। उधर गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़े। हमलावर ग्रामीणों को अपनी तरफ आते देख बाइक से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने घायल को वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इलाके के मजुई गांव निवासी उमेश राम (20) देर शाम गांव के बाहर मुख्य मार्ग की पटरी पर सड़क किनारे बैठा था। इसी बीच मजुई चौराहा से दो बाइकों पर चार हथियारबंद बदमाश आए और युवक को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिए। इस बीच दो गोली युवक के सीने जा लगी और वह खून से लथपथ हो सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। इधर आवाज सुनकर गांव के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद जगह-जगह पुलिस ने दबिश देकर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।