फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी दो चचेरे भाई पुलिस की गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास छह दिन पूर्व चाचा ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर भूमि विवाद में पीटकर हत्या कर दी थी। इस में नामजद आरोपी चाचा को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि मृतक के दो आरोपी चचेरे भाई अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास बीते नौ सितंबर को मनोज यादव व राजा यादव के बीच जमीनी विवाद में मारपीट हुआ था। मारपीट में घायल मनोज यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी थी। मृतक के चाचा रमाशंकर यादव ने राजा यादव एवं उनके दो पुत्रों राहुल यादव व निखिल यादव को नामजद किया था। पुलिस ने सोमवार को हत्या आरोपी मृतक के चाचा राजा यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि अन्य दो आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें