फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महाहर धाम की निर्माणाधीन दीवार अराजकतत्वों ने तोड़ी

विज्ञापन
मरदह में क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल के पास तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के महाहर धाम परिसर में पर्यटन विभाग की ओर से निर्माणाधीन दीवार को रविवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस की तत्परता से दो दिन बाद भी किसी को भनक नहीं लग पाई। बुधवार को महाहर धाम शिव मंदिर सेवाश्रम के सचिव की तहरीर पर अज्ञात अराजकतत्वों पर प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है। वहीं तनाव को देखते हुए पीएसी और पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ रामप्रवेश सिंह ने बताया कि महाहर धाम परिसर में रविवार की देर रात पर्यटन विभाग द्वारा निर्माणाधीन दीवार अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। दीवार क्षतिग्रस्त करने की घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत कराकर किसी को इस घटना की किसी को भी भनक नहीं लगने दी। महाहर धाम शिव मंदिर सेवाश्रम के सचिव सुलेमापुर देवकली गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के प्रार्थना देकर कार्रवाई की मांग की। कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि अराजकतत्वों ने दीवार को धक्का देकर क्षतिग्रस्त किया था। तहरीर पर अज्ञात अराजकतत्वों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पीएससी और पुलिस टीम तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें