भांवरकोल। थानाक्षेत्र के लोचाईन गांव के बागीचे में रखे अरहर की बोझ में बुधवार की देर रात अराजक तत्वों ने आग लगा दी। जय प्रकाश राम ने बताया कि, रात करीब 12 बजे गांव के बगीचे में रखे 25 बोझ अरहर में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। स्थानीय लेखपाल अफसर अली को इसकी सूचना देने पर टालमटोल करते हुए जल्द ही आने को कहा। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने कहा कि, पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।