फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर ओवरफ्लो, कई बीघे गेहूं की फसल डूबी

Thu, 19 Feb 2015 11:02 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसिया-गोड़सरा माइनर में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने से बुधवार की रात माइनर ओवरफ्लो होने से एक तरफ जहां कई बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गई, वहीं सड़क पानी से लबालब हो गई। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसानों को आरोप था कि विभाग की लापरवाही से उनकी फसल चौपट हुई है। ऐसे में उन्हें फसल का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन



उसिया-गोड़सड़ा माइनर बीती रात ओवरफ्लो होने से आसपास के खेतों सहित गोड़सरा-भदौरा मुख्य मार्ग पर पानी फैल गया। सुबह खेतों और सड़क पर पानी देख लोगों को होश उड़ गए। सड़क पर करीब एक फीट तक पानी भरा था। इसकी वजह से आवागमन करने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

साइकिल, बाइक और चारपहिया सवार तो किसी तरह पानी के बीच से धीमी रफ्तार से निकल गए, लेकिन पैदल आवागमन करने वालों को खूब परेशानी हुई। सड़क के किनारे बने मकान था, वह पानी से पूरी तरह से घिर गया था। तुफैल खां की 3 बीघा, इमरान की 2, शहनवाज खां की 2, हाजी जमालुद्दीन खां की 2, आदिल खां की ढाई बीघा, कमाल मौलबी का 7 मंडा और शहनवाज खां का 3 मंडा सहित अन्य लोगों की गेहूं की फसलपूरी तरह से जलमग्न हो गई। जिनके खेतों में पानी घुसा था, उन लोगों में विभाग के प्रति रोष था। उनका आरोप था कि विभाग की लापरवाही की वजह से उनके खेतों में पानी घुसा है। शाम चार बजे तक माइनर से कभी धीमे तो कभी तेजी से ओवरफ्लो होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें