फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से पकड़े गए युवक पर जहर खिलाने का आरोप

Fri, 22 Sep 2023 08:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले के एक गांव में गुरुवार रात किशोरी से मिलने उसके घर गए युवक को घरवालों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इसके कुछ देर बाद किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। किशोरी के परिजनों ने युवक पर ही जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के नंदगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी के पिता ने एक युवक पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


किशोरी को गुरुवार देर रात उल्टी होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उसके पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक युवक पुत्री से बातचीत करता था। जब परिवार को जानकारी हुई तो पुत्री को समझाया-बुझाया गया। लेकिन वह 13 सितंबर को युवक के साथ घर से चली गई।

रात करीब दो बजे युवक आया था घर

उसे समझा बुझाकर लाया गया। युवक को भी समझाया गया। रात करीब दो बजे युवक घर आया और पुत्री से मिलने की कोशिश करने लगा। परिजनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप लगाया कि युवक ने पुत्री को जहर खिला दिया था। घर पर पुत्री उल्टी करने लगी। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें