करंडा क्षेत्र के मानिकपुर कोटे में 4.76 करोड़ की लागत से गांगी नदी पर
बनने वाले पुल का शिलान्यास करते हुए प्रदेश के धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय
मिश्र ने कहा कि उन्होंने सदर विधानसभा को प्रदेश का माडल विधानसभा बनाने
का सपना देखा है। अगर उन्हें इसी तरह का सहयोग मिलता रहा तो वह इस सपने को
साकार कर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से अब लोगों को
ज्यादा दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी।
श्री मिश्र ने कहा कि विधानसभा
क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को कराने के लिए वह कृत संकल्पित हैं।
प्रदेश सरकार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सपा की सरकार ने सभी
वर्गों के लिए समान रूप से काम किया है। सरकार के कल्याणकारी कार्यों से हर
वर्ग की जनता को राहत मिल रही है। इस अवसर पर समाजसेवी ब्रजभूषण दुबे, सदर
विस अध्यक्ष राजेंद्र यादव, अखिलेश सिंह, गुलाब राय, सुभाष यादव, रविकांत
राजभर, राजेश यादव, सुहेल खान, लियाकत अली, कमलेश यादव, सुनील सिंह, संतोष
यादव, दिनेश यादव, राकेश यादव, नितिल यादव आदि उपस्थित थे।