फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान में लाखों की चोरी

Tue, 08 Aug 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार स्थित हनुमान मंदिर के सामने इलेक्ट्रानिक्स की दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोमवार की देर रात लाखों रुपये का सामान उड़ा दिया। मंगलवार को घटना की जानकारी होते ही आस-पास के दूकानदारों ने मंदिर के सामने गोराबाजार-करंडा मार्ग जाम कर दिया। जाम की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी हृदयानंद सिंह मौके पर पहुंच गए। जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन देने के बाद चक्का समाप्त हुआ। आंधे घंटे तक चले जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।  
विज्ञापन

 
छावनी लाइन के मंगल मड़ई गांव निवासी रामाश्रय कुशवाहा की गोराबाजार स्थित हनुमान मंदिर के सामने इलेक्ट्रानिक्स शुभम वॉच सेंटर की दूकान है। रोज की तरह दूकानदार शाम में अपनी दूकान बंद करके घर चला गया। सुबह जब दूकान खोलने दूकानदार पहुंचा तो देखा कि दरवाजे पर लगा ताला टूटा पड़ा हुआ। जब उसने दूकान खोला तो अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।

दूकान से 6 पोर्टबुल टीवी, 7 एलईडी टीवी, 7 पंखा, एक बड़ी बैट्री, दो इंवर्टर और कई घड़ियां गायब थी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर आस-पास के दूकानदारों की भीड़ लग गई। चोरी की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गोराबाजार-करंडा मार्ग को हनुमान मंदिर के पास जाम कर दिया।
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही सीओ सिटी हृदयानंद सिंह और कोतवाल सुरेंद्र पांडेय मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी ने चक्का जाम कर रहे दूकानदारों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही जल्द इस चोरी का खुलास करने का आश्वासन दिया। तब जाकार दूकानदारों का गुस्सा शांत हुआ और चक्का जाम समाप्त हुआ। इस मामले में पीड़ित दूकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। आंधे घंटे तक चले चक्का जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार के कारण जाम लग गया था। इस दौरान पीजी कालेज और सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। चक्का समाप्त होने के बाद पुलिस ने काफी मशक्‍त के बाद सड़क के दोनों तरफ लगे वाहनों की कतार के जाम को समाप्त कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें