फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का माल उड़ाया

Sun, 05 Apr 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के सकलेनाबाद मुहल्ला स्थित नई बस्ती में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान को खंगाल डाला। चोरों ने एक लाख नकद, हजारों के जेवरात, चार लैपटॉप, टीवी, गैस सिलेंडर सहित अन्य हजारों का कीमती सामान उठा ले गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन


शादियाबाद थाना क्षेत्र के सरायगोकुल गांव निवासी हरिओम सिंह शहर के सकलेनाबाद मुहल्ला स्थित नई बस्ती में मकान बनवाकर काफी समय से परिवार के साथ रह रहे हैं।

सकलेनाबाद चौक पर इनकी कंप्यूटर की दूकान है। परिवार के लोग चार दिन पहले गांव चले गए। शनिवार की रात हरिओम सिंह दूकान से घर पहुंचे और 8 बजे मकान में ताला बंद कर गांव चले गए। देर रात चोर चहारदीवारी फांदकर अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर भीतर घुस गए और लाखों का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


चोरों ने टूटी अटैची को गौसाबाद स्थित बागीचे में तोड़कर फेंक दिया था। सुबह जब मकान मालिक पहुंचा तो टूटा ताला देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था। पीड़ित मुहल्लेवासियों के साथ कोतवाली पहुंचा और चोरी की तहरीर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से बातचीत करने के साथ मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें