फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दूध में वनस्पति तेल, नमकीन और बेकरी में सिंथेटिक रंगों की कर रहे मिलावट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन ने एक अप्रैल से 31 जुलाई तक विभिन्न खाद्य सामग्री के 183 नमूने लिए थे।
विज्ञापन

इनमें 78 नमूने मानक के अनरूप नहीं मिले जबकि दस नमूने स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए गए। दूध के एक नमूने में विजातीय वसा मिला। इससे मोटापा, हृदय रोग व मधुमेह के साथ कैंसर जैसे घातक बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। नमकीन और बेकरी में सिंथेटिक रंग मिला जो पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। अत्याधुनिक दौर के इस भागदौड़ में खाद्य सामग्री के सेवन को लेकर आमजनों को ध्यान नहीं रहता है। वह क्या खा रहे हैं, इसका स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ेगा। इसको लेकर खाद्य सुरक्षा और औषधी प्रशासन की टीम लगातार सतर्कता बरत रही है। सहायक आयुक्त खाद्य आरसी पांडेय ने बताया कि टीम लगातार खाद्य सामग्रियों की नमूने ले रही है और उनकी जांच प्रयोगशाला लखनऊ में कराकर कार्रवाई करा रही है। इस क्रम में एक अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में 183 नमूने लिए गए थे। इसमें दस नमूने ऐसे में मिले जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए गए, जिसमें दूध के एक नमूने में विजातीय वसा पाया गया। विजातीय वसा का मतलब दूध से क्रीम को अलग कर बेचने वाले इसमें वनस्पति तेल का मिलावट कर रहे हैं। जबकि यहीं नहीं बेकरी और नमकीन रंग का प्रयोग किया है, जो सेहत पर असर डालता है। सहायक आयुक्त ने बताया कि हालांकि दूध कच्चा होता है और वह सड़ जाता है। ऐसे में तत्काल रिपोर्ट तो आती नहीं है कि जिससे पूरे दूध को नष्ट कराया जा सके। वहीं नमकीन और बेकरी संबंधित सामानों को जब्त कर लिया जाता है। ऐसे में यह मामला एसीजेएम कोर्ट में चलेगा, जहां से उन्हें सजा दिलाया जाएगा।हालांकि जो 78 नमूने फेल मिले हैं वे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो नहीं लेकिन मानक के अनुरूप नहीं रहे। इन पर एडीएम न्यायालय से जुर्माना लगाने की कार्राई होगी। ऐसा सामान बेचने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें