फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्युनिटी बढ़ाने में दूध का इस्तेमाल अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। संक्रमणकाल में दूध का इस्तेमाल इम्युनिटी बढ़ाने में अधिक हो रहा है। कारण चिकित्सक इसमें हल्दी मिलाकर पीने की सलाह दे रहे हैं। जो इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद कारगर है। नतीजतन, जहां गांवों में दूध के व्यवसाय ने जोर पकड़ लिया है तो दूध की खपत बढ़ गई। साथ ही इसकी कीमत में प्रति किलो 10 रुपये की वृद्धि भी हो गई है। फिर भी लोग इसका इस्तेमाल करने में पीछे नही हैं। गांवों में दूध व्यवसाय ने भी जोर पकड़ लिया है। हालत यह है कि जो दूध पहले 25 से 30 रुपया प्रति किलो बड़े आसानी से मिल जाया करता था। अब उसके दाम 35 से 40 रुपये तक हो गए हैं। एक ओर जहां दूध की मांग और कीमत दोनों बढ़ने से पशुपालक अच्छा मुनाफा कमाने में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर कई बेरोजगार युवकों ने दूध का कारोबार शुरु कर इसे कोरोना काल में अपने परिवार के भरण पोषण का माध्यम भी बना लिया है। अनौनी के पशुपालक रानू पांडेय ने बताया कि एक माह पहले की अपेक्षा इस समय दूध की खपत बढ़ गई है। लोग कोरोना के कारण दूध, हल्दी और काढ़ा का सेवन अधिक कर रहे हैं। ग्रामीण रघुवंश सिंह पप्पू ने बताया कि संक्रमण काल में लोगों का आयुर्वेद में विश्वास बढ़ा है। इसलिए लोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इस समय दूध में हल्दी और काढ़ा का सेवन अधिक से अधिक कर रहे हैं। सिधौना के करुणाशंकर मिश्र कहते हैं कि आयुष मंत्रालय की ओर से सुझाए गए दूध और हल्दी के सेवन का असर ग्रामीण क्षेत्र में भी दिखने लगा है। इसलिए इसके अधिक सेवन करने के कारण दूध की मांग बढ़ी हुई है। सैदपुर के चिकित्सक डॉ. सोमकांत उपाध्याय ने बताया कि खाना खाने के बाद दूध में हल्दी पका कर पीना काफी लाभदायक है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने वाला होता है। साथ ही इसे आयुर्वेद में कई बीमारियों में कारगर भी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें