फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से बाइक और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के शिवदासपुर में रविवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर एक युवक से बाइक एवं मोबाइल लूट लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शिवदासपुर निवासी अनुज पांडेय रात नौ बजे एक निमंत्रण लौट रहे थे। वह अपने घर से करीब पांच सौ मीटर दूर ही मठसौना स्कूल के पास नहर की पुलिया पर खड़े थे। पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और तमंचा सटाकर बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगा। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें