जिले में गणतंत्र दिवस पर सुबह 7. 30 बजे स्कूली बच्चों एवं एनसीसी स्काउट द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 8.30 बजे सरकारी भवनों पर झंडा अभिवादन एवं राष्ट्रीय गान किया होगा। साथ ही संकल्प लिया जाएगा। सुबह 8.40 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्य कर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
सुबह 9 बजे महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण एवं मलिन बस्तियों में साफ-सफाई कार्यक्रम होगा। साथ ही मलिन बस्ती तुलसीसागर एवं महाजन टोली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 10 किलोमीटर साइकिल दौड़ नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकार की योजनाओं से संबंधित संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सड़क सुरक्षा व्यवस्था कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली / मानव शृंखला बनाई जाएगी। इधर सुबह 9.30 बजे पुलिस लाइन में झंडारोहण और परेड का कार्यक्रम होगा।
सुबह 10 बजे शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विद्यालय, सरकारी संस्थाओं में झंडा रोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे सिटी स्कूल में शिक्षण संस्था द्वारा निबंध चित्रकला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे जिला अस्पताल एवं महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा किया जाएगा।
जिला अस्पताल में स्थित पोषण पुर्नवास केंद्र के मरीजों को फल आदि का वितरण भी किया जाएगा। दोपहर एक बजे बाल सुधार गृह के बच्चों को भोजन की व्यवस्था एवं पैन और डायरी का भी वितरण किया जाएगा। दोपहर दो बजे जिला कारागार में कैदियों को मिष्ठान एवं फल वितरण अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा किया जाएगा।
गणतंत्र पर भव्य परेड का होगा आयोजन
गाजीपुर। जिले में 74 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन होगा। आयोजित होने वाले परेड की भव्यता/एकरूपता के लिए संपन्न की गई है। इसको लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। परेड के दौरान भव्यता व एकरूपता के लिए जनपदीय पुलिस द्वारा विगत एक माह पूर्व से ही लगातार अभ्यास औरकार्यक्रम की तैयारी किया जा रहा है।
एसपी ओमवीर सिंह द्वारा लगातार परेड के रिहर्सल और कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया गया। फुल ड्रेस परेड रिहर्सल किया गया। एसपी ने परेड में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों और अन्य कार्यक्रमों का निरीक्षण कर कार्यक्रम को अत्यधिक सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस लाइन परेड की सलामी लेंगे मंत्री अनिल राजभर
गाजीपुर। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर 26 जनवरी को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर परेड की सलामी लेंगे। वह वाराणसी सर्किट हाउस से सुबह 7.45 बजे प्रस्थान करेंगे। करीब 9 बजे गाजीपुर स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां से 9.30 बजे पुलिस लाइन के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद करीब 11 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।