फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नए वोटरों को दी बधाई, सभी को वोट देने की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस बुधवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। शहर के पीजी कालेज के मैदान पर जिला निर्वाचन अधिकारी-जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आगंतुकों को मतदान की शपथ दिलाई। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से दिए गए संदेश को एलईडी के माध्यम से प्रसारित किया गया। मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से छात्राओं की तरफ से आकर्षक रंगोली बनाई गई थी जिसका अवलोकन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया। कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि 25 जनवरी को देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी और इसलिए वर्ष 2011 में इसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस घोषित किया गया था। आज हम 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहे हैं। लोकतंत्र में भागीदारी एवं शत-प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग कर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि आपका वोट आपकी ताकत है। रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति यादव एवं प्रीति विश्वकर्मा संयुक्त रूप से पहले, निशू एवं अंकिता विश्वकर्मा दूसरे एवं अनन्या राय, अर्पिता उपाध्याय को तीसरा स्थान मिला। विधानसभा क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरओ, एआरओ एवं बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने जिले की अनुराधा कुशवाहा, शालू सिंह, अमरजीत सिंह, अनुराग चतुर्वेदी, मो. शाहिद एवं विश्वजीत को 18 वर्ष पूर्ण कर प्रथम बार मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर बधाई देते हुए पुष्प गुच्छ एवं वोटर आईडी कार्ड दिया। कार्यक्रम का संचालन सुभाषचंद्र प्रसाद तथा धन्यवाद उप जिला
निर्वाचन अधिकारी-अपर जिलाधिकारी वि.रा. अरुण कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, अपर उपजिलाधिकारी आकाश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी, पीजी कालेज के प्राचार्य डा. राघवेंद्र पांडेय, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, आईकान के रूप में उपस्थित समाजसेवी सविता सिंह एवं अरविंद कुमार शर्मा जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम, अमित कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
बालकों में अमित और बालिकाओं में प्रीति रहीं सबसे आगे
गाजीपुर। दिव्यांगज जन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों की 100 मीटर ट्राई साइकिल रेस एवं जिला खेल कार्यालय की ओर से 100 एवं 200 मीटर की बालक-बालिकाओं की दौड़ का आयोजन किया गया। दिव्यांगों की 100 मीटर ट्राई साइकिल रेस में प्रमोद कुमार बिंद पहले, रवि यादव दूसरे एवं मनोज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर बालक-बालिकाओं की दौड़ में अमित यादव प्रथम, साजिद अली द्वितीय, गौरव कुमार तृतीय एवं बालिका वर्ग में प्रीति पहले, प्रीति साहनी दूसरे एवं पूजा बिंद तीसरे स्थान पर रही। बालकों की 200 मीटर दौड़ में अमित यादव प्रथम, राहुल यादव द्वितीय एवं अंकित तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रीति पहले, प्रीति साहनी दूसरे एवं पूजा बिंद तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें