फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को मऊ से प्रयागराज जा रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन पर घोसी निवासी राम लक्षन 52 जो मिर्जापुर जा रहे थे। पानी लेने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो पर उतरे पानी लेकर ट्रेन में चढ़ते समय उनका पैर फिसलने से नीचे गिरकर ट्रेन की जद में आ गए। इस दौरान उनका बाया पैर कट गया, उनके दाहिने हाथ व सिर में गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन

यात्रियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर विनोद कुमार को दी। जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा एंबुलेंस को देते हुए जीआरपीएफ मऊ को देते हुए घायल को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें