मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के बाघीपुर गांव के बागीचे में सोमवार की शाम एक पेड़ की टहनी से फंदे पर लटक कर एक अधेड़ ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी हुई है। शादियाबाद थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि बाघीपुर गांव निवासी महेंद्र राजभर (53) ने गांव के ही बागीचे में फंदे पर लटककर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव लटकता देख शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।