कोतवाली क्षेत्र के भदेसर गांव स्थित तालाब में डूबने एक अधेड़ की मौत हो गई।
गांव निवासी अच्छे लाल राजभर (49) तालाब के किनारे बगीचे में थे। जलाने के लिए पेड़ से लकड़ियां तोड़ रहे थे। लकड़ी तोड़ने के बाद हाथ पैर धोने के लिए तालाब के पास पहुंचे, जहां पहुंचने के बाद पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गए। आसपास के लोग शोर मचाते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए। जहां ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। इधर सूचना मिलते ही परिवार के लोग और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। इधर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के चार पुत्र एवं एक पुत्री हैं। कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।