फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर बदली, रात में हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को दिन भर बदली रहने के बाद रात आठ बजे बूंदाबांदी हुई जिससे ठंड बढ़ गई। इसकी वजह से लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

पीजी कालेज स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पांच दिनों तक कोहरा के साथ बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं। अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगी। इन दिनों दक्षिण पूर्वी हवा औसत 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है। कृषि वैज्ञानिक कपिल देव शर्मा का कहना है कि किसान सिंचाई की योजना नहीं बनाएं। न ही फसलों पर किसी प्रकार का छिड़काव करें। मौसम साफ होने पर ही छिड़काव करें। पशुओं को ठंड से बचाने का प्रबंध करें। बदली के मौसम में सरसों, आलू आदि की फसल में कीट व रोग लगने की आशंका बढ़ जाती है इसलिए किसान फसलों की सही से निगरानी करें। इधर, ठंड बढ़ेगी और हवाएं थोड़ी तेज रहेगी जो गेहूं की फसल के लिए बहुत लाभदायक है। बदली और बारिश में आलू, सरसों, टमाटर और मटर की फसल प्रभावित होगी। साथ ही तापमान कम होने से रोग व कीट की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें