शुक्रवार को मुहम्मदाबाद बाजार में निकाली गई महावीरी झंडा जुलूस की झांकी
महावीरी झंडा जुलूस गुरुवार की देर शाम नागा बाबा प्राचीन हनुमान मंदिर से एवं शुक्रवार को यूसुफपुर का महावीरी झंडा हनुमान गंज से प्रारंभ होकर नव बिगहवा, रेलवे क्रासिंग, मंडी गेट होते हुए यूसुफपुर रेलवे स्टेशन, अकटहिया, नवापुरा मोड, यूसुफपुर गंज और बाजार होते हुए पुन: गंज स्थित रामजानकी मंदिर पर समाप्त हुआ। नागा बाबा मंदिर से शुरू होकर अग्रवाल टोली, शाहनिंदा, सदर रोड, तहसील तिराहा, यूसुफपुर बाजार, फाटक, इलाहाबाद बैंक रोड, वकील बाड़ी होते हुए पुन: नागा बाबा मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ।
जुलूस में दो दर्जन सजे रथों पर हनुमान, भगवान शंकर पार्वती, राम सीता, राधा कृष्ण आदि की आकर्षक झांकियां चल रही थी। जुलूस में गृतेश अग्रवाल उर्फ बबुवा भाई, रामबहादुर तिवारी, सुखराम दास, सौदागर पांडेय आदि लोग शामिल थे। यूसुफपुर के महावीरी झंडे में मदन लाल गुप्ता, जयगोविंद गुप्ता, बाला जी, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, राहुल गुप्ता आदि लोग शामिल रहे। सुरक्षा के लिये क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार, कोतवाल केके मिश्रा आदि डटे रहे।