फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पीपा के जगह पक्का पुल निर्माण के लिए विधायक से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पक्का पुल निर्माण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने दिया पत्रक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। गहमर - बारा के बीच गंगा नदी पर पीपा पुल के जगह प्रस्तावित पक्का पुल को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की सूचना के बाद पक्का पुल निर्माण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के बैठकों एवं जनप्रतिनिधियों से मिलने का दौर लगातार जारी है। पुल निर्माण समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह से मिलकर पक्का पुल के स्थानांतरण पर रोक लगाने व पुल का निर्माण गहमर - बारा के बीच पीपा पुल के स्थान पर कराए जाने की मांग की।
गहमर - बारा पक्का पुल निर्माण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह से मिलकर पत्रक दिया। अवगत कराया कि गहमर - बारा के बीच गंगा नदी पर बने पीपा पुल के जगह प्रस्तावित पक्का पुल को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की साजिश चल रही है। इस पर रोक नहीं लगी तो क्षेत्र के लोग जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस पर विधायक ओमप्रकाश सिंह ने बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त एवं अधिकारियों से वार्ता कर पक्का पुल का निर्माण गहमर - बारा के बीच ही कराने की बात कही। उन्होंने बलिया सांसद एवं अधिकारियों को बताया कि यहां पुल बनना ही न्यायसंगत होगा, इससे बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। मात्र कुछ लोगों की लाभ के लिए रेवतीपुर में पुल बनाने से जनता के हजारों करोड़ का दुरूपयोग भी होगा।
विज्ञापन

विधायक ओमप्रकाश सिंह ने अधिकारियों से वार्ता के दौरान भौगोलिक व तकनीकी हर क्षेत्र में पुल को गहमर - बारा के बीच ही प्रस्तावित किए जाने के लिए अपना मजबूत पक्ष रखा। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों को आश्ववस्त करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर आप लोगों के साथ हूं। जरूरत पड़ने पर हर समय अगली पक्ति में खड़े रहने का उन्होंने वचन भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें