फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 40 डिग्री के नीचे नहीं आ रहा पारा, गर्मी से बचने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूप इस कदर है कि मानों आसमान से आग बरस रही है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद का अधिकतम तापमान 41.1 और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन भी जनपद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। इसके कारण मौसम का मिजाज काफी तल्ख हो गया है। मवेशियों को नगर पालिका के ट्यूबवेल की पानी से प्यास बुझाते हुए देखा गया। वहीं हर किसी के सिर पर गमछा और टोपी नजर आ रहा है। बगैर गमछा और टोपी के राह चलना दुश्वार साबित हो रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए लोग दोपहर में निकलने से बच रहे हैं। लेकिन, जिन लोगों का निकलना जरूरी है, वह पूरी एहतियात के साथ घर से बाहर निकल रहे हैं। इसके बावजूद मौसम राहत देने के मूड में नहीं दिख रहा है। सुबह नौ बजे ही धूप प्रचंड रूप में आ जा रही है। दोपहर तीन बजे तक सूर्य की तीखी किरणें लोगों को सताने का काम कर रही है। वहीं पीजी कॉलेज कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि जनपद का अधिकतम तापमान 41.1 और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने चिलचिलाती धूप से लोगों को बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें