फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर 23 सितंबर को दिल्ली कूच करने के संबंध में मुख्य राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक सीआरओ को सौंपा गया है। प्रत्येक जिलों में कार्यकर्ता इस कानून की मांग के समर्थन में हस्ताक्षरित समर्थन पत्रक लेकर 22 सितंबर को दिल्ली गाजियाबाद बार्डर स्थित कैंप पर एकत्रित होंगे। जहां से 23 सितंबर को सुबह नौ बजे प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली की ओर रैली के रूप में कूच करेंगे। इस मौके पर श्रवण तिवारी, ज्ञानशीला त्रिपाठी, दुर्गेश, विपिन, खुशी, अमित और राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें