मरदह। ब्लाॅक क्षेत्र के रायपुर बाघपुर, करदह कैथवली, डोड़सर, डंडापुर, मरदह, हैदरगंज, मटेहू, जगदीशपुर अवतार गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने अथवा उन्हें प्रशासक नियुक्त किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
इस मौके पर विवेक स्वाधीन ने बताया कि ग्राम पंचायतों में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए समय-समय पर निष्पक्ष एवं नियमित चुनाव कराना अत्यंत आवश्यक है। चुनाव नियमित न होने के कारण वर्तमान में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने अथवा उन्हें प्रशासक के रूप में नियुक्त किए जाने की चर्चाएं चल रही है, जिसका हम विरोध करते हैं। ज्ञापन देने वालों में विवेक यादव, मनोज यादव, चंद्रजीत यादव, शुभम यादव, सोनू यादव, मन्नू यादव, पिंटू, राहुल आदि मौजूद रहे।