फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर सोमवार को दर्जनों की संख्या में एकत्रित अर्ह शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। भ्यर्थियों का कहना है कि कई माह बीत जाने के बाद अभी तक अर्ह अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से अर्ह शिक्षक अभ्यर्थी परेशान हैं। सौंपे ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने कहा गया है कि प्रदेश के 69 हजार शिक्षक भर्ती के तृतीय चरण में 6696 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। शासन के आदेश के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 28 एवं 29 जून को संपन्न हो चुकी है। बिना किसी वजह से नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया स्थगित कर दी। इससे चयनित अभ्यर्थी चिंतित हैं। नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से अभ्यर्थियों में हताशा का माहौल है। ज्ञापन सौंपने वाले अभ्यर्थियों ने जल्द से जल्द अर्ह अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र निर्गत करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में रामदुलार, श्यामबिहारी, नौमी कुमार, दिनेशचंद्र, जितेंद्र कुमार, शिवेंद्र यादव, आनंद कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें